जय श्री राम बोलो और ₹10 सस्ता पेट्रोल पाओ”, संजय राउत का BJP पर तंज
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 May, 2026 04:24 PMनई दिल्ली, 20 मई 2026 देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए तंज भरा बयान दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से चर्चा में आ गया है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, “क्या नया है इसमें? यह तो होना ही था। अगर आप बीजेपी समर्थक हैं तो ‘जय श्री राम’ बोलिए और ₹10 कम हो जाएंगे। यही बीजेपी का मंत्र है।” उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है, अब उन्हें इस हालात का सामना करना चाहिए। ईंधन की कीमतों में हाल ही में दूसरी बार इजाफा किया गया है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए थे, जिसके बाद फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आम लोगों के लिए बढ़ती कीमतें अब बड़ी चिंता बनती जा रही हैं।



No Previous Comments found.