मेडिकल शिक्षा में भारत की बढ़ती ताकत, JP Nadda बोले- देश में तैयार हैं 23 अत्याधुनिक AIIMS
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Nov, 2026 08:39 PMनई दिल्ली, 20 नवंबर 2026 भारत में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी और इसमें कोई कमी नहीं रहने देगी। नड्डा ने कहा कि 1960 और 1970 के दशक में देश में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण लोग मेडिकल शिक्षा के लिए विदेश जाने को मजबूर होते थे। हालांकि, आज स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि देश में 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बनकर तैयार हैं, जहां विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनके मुताबिक, ये संस्थान वैश्विक स्तर पर किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थानों में फैकल्टी की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।


No Previous Comments found.