रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने दी जानकारी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 30 Oct, 2026 08:53 PM
रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने आगामी रामलीला मैदान की रैली को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सभी सीटों पर एकतरफा पढ़े-लिखे लोगों और शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, विपक्ष, संविधान बचाने और लोकतंत्र की ताकत को मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा, "और परसों जब रामलीला मैदान में हम सब लोग होंगे तो राहुल जी के साथ हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी भी होंगे।" उनके इस बयान से 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में अखिलेश यादव की भागीदारी की पुष्टि हुई।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad