पूर्णिमा तिवारी ने सीएम धामी और नैनीताल प्रशासन का जताया आभार
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 6 Oct, 2026 03:36 PMनई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड के नैनीताल और कैंची धाम पहुंचीं अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नैनीताल प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने राज्य में मिले सम्मान, आदिरंगोत्सव में हुए स्वागत और दर्शन के दौरान प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने कहा, “सीताराम, मैं हूं पूर्णिमा तिवारी और मैं हमारे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करना चाहती हूं। कल उन्होंने जितना आदर सत्कार अपने राज्य में हमें दिया ऐसा लगा जैसे ये घर है, इतना प्यार इतना आदर देखकर मैं क्या बोलूं मतलब मैं भाव विभोर हो चुकी हूं, मैं भाव व्यक्त नहीं कर पा रही हूं पर उनका मैं बहुत बहुत आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि कल जो आदि रंगोत्सव में हमें बुलाया और इतने प्यारे जो उनके सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। ये कहां देखने को मिलते हैं। तो आपने जो ये इतना प्यार दिया उसके लिए मैं बहुत थैंक यू बोलना चाहती हूं आपको। बहुत अच्छा लगा कल का ये रंगोत्सव देखकर के और वहां पे जो जनता थी वो जो जितना उसके अंदर जोश था वो देखकर पता चल रहा था कि यहां की जनता कितनी प्रसन्न है आपसे तो उसके लिए मैं थैंक यू बोलना चाहती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “और आज, आज का तो मैं एक्सपीरियंस बयान नहीं कर सकती शब्दों में क्योंकि मैं पहले भी आ चुकी हूं लेकिन आज जो नैनीताल प्रशासन ने जितना साथ दिया है और इतने प्यार से दर्शन कराया है बिना किसी ये जो दर्शनार्थी आते हैं उनको परेशान किए इतने प्यार से दर्शन कराया उसके लिए मैं नैनीताल प्रशासन का भी धन्यवाद करना चाहती हूं, माननीय मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद करना चाहती हूं कि थैंक यू सो मच इतना प्यार देने के लिए। हमारी फिल्म को सबसे पहले आपने टैक्स फ्री किया था उसके लिए भी थैंक यू बोलना चाहती हूं। सीताराम।” पूर्णिमा तिवारी ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें जिस तरह का स्नेह और सम्मान मिला, उससे वह भावुक हो गईं। साथ ही, उन्होंने अपनी फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। अभिनेत्री ने नैनीताल प्रशासन द्वारा दर्शन के दौरान दी गई सहयोगपूर्ण व्यवस्था की भी सराहना की।



No Previous Comments found.