प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट
नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 Sep, 2026 03:15 PMनई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री मोदी से यह भेंट ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सूबे में विकास कार्यों, औद्योगिक निवेश और आगामी कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार की गतिविधियां युद्धस्तर पर जारी हैं।



No Previous Comments found.