मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल
एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट, पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों को दी अपने भाषण में जगह, मां डाट काली से लेकर पंच बदरी-केदार तक का जिक्र, धामी को बताया-लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 14 Apr, 2026 05:09 PMदेहरादून, 14 अप्रैल 2026। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर अपने खास अंदाज में उत्तराखंड के प्रति गहरा जुड़ाव प्रदर्शित किया। पारंपरिक ब्रह्मकमल टोपी, पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों का प्रयोग और प्रदेश की सांस्कृतिक-धार्मिक विरासत का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में जबरदस्त लोकल कनेक्ट स्थापित किया।
रोड शो में मिला लोगों का अपार स्नेह pic.twitter.com/M0bNZo5kfl
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 14, 2026
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली के शब्दों जैसे भुला-भुली, सयाणा, आमा, बाबा से की, जिससे जनसभा में मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उनकी भाषा शैली ने यह संदेश दिया कि उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं से उनका आत्मीय रिश्ता है।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने Maa Dat Kali Temple का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मां डाट काली का आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून पर मां डाट काली की विशेष कृपा है। साथ ही उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में स्थित Santla Mata Temple को भी याद किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देहरादून में लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड आगमन सदैव देवभूमि के लिए नई सौगातें लेकर आता है। pic.twitter.com/NHd3BgN405
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 14, 2026
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए Haridwar Kumbh, Nanda Raj Jat Yatra, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का जिक्र किया। इससे उनके भाषण में प्रदेश की आस्था और परंपरा की झलक साफ दिखाई दी।
पीएम-सीएम की मजबूत बॉन्डिंग भी आई नजर
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के बीच मजबूत तालमेल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी को लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी सराहना की।
जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के संबोधन के समय भी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के बीच संवाद होता दिखा, जिसमें प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से सुनते नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड से उनका जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है।


No Previous Comments found.