उत्तराखंड : टिहरी हादसे पर केंद्र-राज्य का सहारा, मृतकों के परिजनों को 7 लाख सहायता
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 Apr, 2026 11:16 AMदेहरादून: टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
वहीं, राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार मृतकों के परिजनों को कुल 7 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


No Previous Comments found.