अंत्योदय कार्डधारकों को हर साल मिल रहे तीन मुफ्त गैस सिलेंडर: सीएम धामी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 Nov, 2026 09:17 PMदेहरादून, 26 नवंबर 2026 उत्तराखंड में अंत्योदय कार्डधारकों को रसोई गैस पर राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही पात्र परिवारों को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त रिफिल कराकर दिए जा रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा, "कि हमने कहा कि अंत्योदय के जितने भी कार्ड धारक हैं, उन सभी को हम साल में तीन गैस के सिलेंडर रिफिल करके देंगे, हमारी सरकार आने पर।" उन्होंने आगे कहा, "तो मुझे ये बताते हुए खुशी है कि नई सरकार के गठन होते ही 2022 से हम लगातार तीन सिलेंडर लगभग दो लाख लोगों को प्रत्येक साल में भरकर दे रहे हैं, रिफिल करके दे रहे हैं।"


No Previous Comments found.