क्या ये है कांग्रेस पार्टी का कल्चर? क्या ये है लोकतंत्र?”: सिद्धार्थ यादव
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 8 Oct, 2026 08:33 PMनई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2026 बीजेपी नेशनल मीडिया सह संयोजक सिद्धार्थ यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक एजेंडे और कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा और मॉडल आज देश के सामने आ चुका है। सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देशभर में इसी अराजकता के मॉडल को चलाना चाहते हैं। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जहां भोजन करने पहुंचे, वहां एक कश्मीरी मुस्लिम युवा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा कि जिस समय यह बातचीत हो रही है, उसी दौरान देश की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या ये है कांग्रेस पार्टी का कल्चर? क्या ये है लोकतंत्र?” उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वालों को संवैधानिक मूल्यों को पढ़ने और समझने की जरूरत है। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस से यही सवाल पूछना चाहती है। सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि मारपीट जैसी घटनाएं कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक सोच पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस को इन घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। बीजेपी ने इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति पर निशाना साधा है।



No Previous Comments found.