राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘वोट चोरी’ से देश को किया गया हाईजैक

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Oct, 2026 08:13 PM
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘वोट चोरी’ से देश को किया गया हाईजैक

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2026 चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि देश को ‘वोट चोरी’ के जरिए हाईजैक किया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए अपने आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, “देश को नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी करके हाईजैक किया है, भैया कैमरा नीचे... अमित शाह जी ने हाईजैक किया है, मोहन भागवत जी ने हाईजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। अब देख लीजिए इनमें से सारे के सारे...” उन्होंने आगे कहा, “मैं सोच-समझ के कहता हूं, सुन लीजिए...” इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “इनमें से सारे के सारे... किसानों के खिलाफ कार्रवाई होगी... आप देखना इनमें से एक व्यक्ति बच के जाएगा, चाहे वो...” अपनी बात पूरी करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “एक सेकंड मुझे बोलने दीजिए... चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, चाहे वो अमित शाह हो, चाहे वो ज्ञानेश कुमार हो, चाहे वो मोहन भागवत हो, मेरे देश के साथ, हमारे देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाता है, कोई बचने वाला नहीं है।” राहुल गांधी के इस बयान में चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए उनके आरोप और कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात प्रमुखता से सामने आई। उन्होंने कहा कि देश के साथ जो कुछ किया गया है, उसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.