डूसू जीत के बाद एबीवीपी का अगला एजेंडा, सुरक्षा ऑडिट पर जोर

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 19 Sep, 2026 05:59 PM
डूसू जीत के बाद एबीवीपी का अगला एजेंडा, सुरक्षा ऑडिट पर जोर

नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद एबीवीपी के विजेता उम्मीदवार ने संगठन की जीत के साथ-साथ छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा, “समरसता, देश भक्ति और संघ शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक स्टूडेंट्स ने हमें जिताने का काम किया है।” चुनावी नतीजों में एनएसयूआई की हार को लेकर एबीवीपी उम्मीदवार ने कहा, “देखिए हो सकता है अब की बार एनएसयूआई की भी तैयारी अच्छी हो, लेकिन वो क्लीन स्वीप हो चुकी है कैंपसेस से। एनएसयूआई 4-0 से हार गई।” उन्होंने विद्यार्थी परिषद के लगातार चुनावी प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। जीत के बाद छात्र सुरक्षा को लेकर उन्होंने पीजी और हॉस्टल के साथ कॉलेजों का भी सेफ्टी ऑडिट कराने की बात कही। सत्य निकेतन में हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे लिए सबसे जो पहला विशेष मुद्दा रहेगा, वो रहने वाला है कि हर एक पीजी और हॉस्टल का एक सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। क्योंकि आप सभी ने देखा जो सत्य निकेतन में दुर्घटना हुई थी, हम चाहते हैं आने वाले भविष्य में ऐसी दुर्घटना किसी के भी साथ न हो।” उन्होंने आगे कहा, “और सबसे पहला जो हमारा काम यही रहने वाला है, सेफ्टी ऑडिट कराएंगे हर एक कॉलेज का भी, हॉस्टल का भी, पीजी का भी।” जेएनयू आंदोलन के डूसू चुनाव पर असर से जुड़े सवाल पर एबीवीपी उम्मीदवार ने संगठन के पिछले प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा, “जो विद्यार्थी परिषद है, विद्यार्थी परिषद पिछली बार भी 3-1 से जीत के आई थी, अबकी बार भी 3-1 से जीत के आई है और अगली बार 4-0 से जीतेगी।” डूसू चुनाव के नतीजों के बाद एबीवीपी ने जहां अपनी जीत को छात्रों के समर्थन से जोड़ा है, वहीं संगठन ने छात्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को आगे की प्राथमिकताओं में शामिल करने के संकेत दिए हैं। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2