अमित शाह से मिले ‘रामायणम्’ के मेकर्स, रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी रहे मौजूद
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 Nov, 2026 04:50 PMनई दिल्ली, 26 नवंबर 2026 फिल्म ‘रामायणम्’ की सफलता के बीच इसकी टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और साई पल्लवी मौजूद रहे, जबकि यश व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो सके। अमित शाह ने फिल्म के जरिए भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में रामायणम् की टीम से मुलाकात की। मर्यादा और धर्म के साक्षात स्वरूप श्रीराम ने अपने जीवन के माध्यम से कर्तव्य,त्याग और ईमानदारी के जो आदर्श पेश किए हैं, उन्हें आधुनिक फिल्म तकनीक के माध्यम से आज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस अनोखी पहल के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"


No Previous Comments found.