राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर बीजेपी का हमला, बताया ‘भारत का मीर जाफर’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Nov, 2026 07:16 PM
राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर बीजेपी का हमला, बताया ‘भारत का मीर जाफर’

नई दिल्ली, नवंबर 18, 2026 कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी मंचों से भारत के खिलाफ बेबुनियाद बातें करते हैं और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। बीजेपी की प्रेस वार्ता में पार्टी नेता ने कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के बयान देकर विदेशों में भारत को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश की प्रगति का जिक्र करते हुए लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, युवा शक्ति और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती पहचान को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाएगा। बीजेपी नेता ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं, भारत की प्रगति और उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर करने वाले बयान देते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए इस तरह के बयान देना गंभीर विषय है। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी को 'भारत-विरोधी' करार दिया और उन्हें 'भारत का मीर जाफर' तक कह दिया। प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने से पहले राहुल गांधी का विदेश दौरा करना अक्सर देखने को मिलता है। आगामी शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी विदेश में अपने आका से मार्गदर्शन लेने जाते हैं? 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.