संभल में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर कार्रवाई की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Nov, 2026 04:20 PM
संभल में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर कार्रवाई की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ, 12 नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश के संभल में बिना अनुमति मस्जिद निर्माण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने उसे हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कुतुबपुर सकता गांव में लगभग 130 वर्गमीटर जमीन पर बने इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस, PAC-RRF और राजस्व विभाग की टीम को तैनात किया गया है।


यह मामला ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र का है, जो जिला मुख्यालय से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गाटा संख्या 57क की कुल 3.637 हेक्टेयर भूमि के एक हिस्से में मस्जिद का निर्माण शुरू किया गया था। 28 अक्टूबर 2026 को वक्फ संख्या-81, वक्फ मस्जिद करीम के मुतवल्ली मौ. इरशाद पुत्र सत्तार अहमद ने इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद फुरकान, नफीस अहमद और आसिफ को 2 नवंबर को एसडीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया।


सुनवाई के दौरान मुतवल्ली इरशाद ने मस्जिद के वक्फ बोर्ड में पंजीकरण और तौलियत से जुड़े प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। हालांकि, जांच में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ की ओर से मस्जिद निर्माण की अनुमति दिए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद 4 नवंबर को सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संभल ने नए निर्माण को हटाने की मांग की।


प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करते हुए 7 नवंबर को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की। इसमें कानूनगो विजयपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह के साथ 16 लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त तैनाती के बीच अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.