चित्रगुप्त पूजा पर नितिन नवीन का संदेश, छठ को बताया बिहार की सांस्कृतिक पहचान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Nov, 2026 10:42 PM
चित्रगुप्त पूजा पर नितिन नवीन का संदेश, छठ को बताया बिहार की सांस्कृतिक पहचान

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026 चित्रगुप्त पूजा के मौके पर नितिन नवीन ने कलम से जुड़े लोगों और कायस्थ समाज के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस पर्व को कलमजीवियों के लिए विशेष महत्व का दिन बताते हुए कहा कि यह अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना का अवसर है। उन्होंने बिहार सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कायस्थ समाज के लोगों को भी पर्व की बधाई दी। नितिन नवीन ने कलम की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि इसके जरिए व्यक्ति अपने ज्ञान, देश के विकास और आने वाले भविष्य को शब्दों में ढालता है। उन्होंने कहा कि कलम से जुड़े सभी लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देना उनके लिए खुशी की बात है। छठ पर्व को लेकर उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत और पहचान का उल्लेख किया। नितिन नवीन ने कहा, "छठ पर्व है, आप कल मॉनिटरिंग की और चर्चा ये भी हो रही है कि आप भी यहीं पर छठ मनाएंगे। मैं हर साल छठ पूजा तो बिहार का वैभव है, बिहार की सांस्कृतिक इतिहास का सबसे शुभ चीज है।" उन्होंने छठ को ऐसा पर्व बताया, जिसके माध्यम से बिहार की संस्कृति देश-दुनिया तक पहुंचती है। उन्होंने छठी मैया के प्रति अपनी आस्था और पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर्व से मिलने वाली शक्ति और ऊर्जा उन्हें पूरे साल काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि छठी मैया की आराधना पटना की धरती से होगी। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.