जब तक जिंदा हूं, आरक्षण पर आंच नहीं आने दूंगा', चिराग पासवान का संकल्प

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Nov, 2026 04:21 PM
जब तक जिंदा हूं, आरक्षण पर आंच नहीं आने दूंगा', चिराग पासवान का संकल्प

लखनऊ, 06 नवंबर 2026 केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आरक्षण और संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को झूठ और भय के सहारे गुमराह कर उनके संवैधानिक अधिकारों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। चिराग पासवान ने कहा, "हकीकत है, झूठ बोलकर, लोगों को डराकर ये आपका हक, आपके अधिकारों से आपको वंचित रखना चाहते हैं।" उन्होंने इस दौरान अपने पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। बाबा विश्वनाथ की धरती से जनता को भरोसा दिलाते हुए चिराग पासवान ने अपने पिता के संघर्षों की कसम खाई और कहा, "जब तक चिराग पासवान ज़िंदा है, ना आरक्षण पर कोई आंच आएगी, ना संविधान को कोई खतरा होगा।" उनके इस बयान में आरक्षण और संविधान की सुरक्षा को लेकर उनका दृढ़ राजनीतिक संकल्प साफ तौर पर नजर आया। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.