अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार को घेरा, राहुल गांधी के दौरे पर भी कसा तंज
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Nov, 2026 09:33 PMनई दिल्ली, 03 नवंबर 2026 बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के कदम पड़ते हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है। उन्होंने पंजाब में राहुल गांधी की मौजूदगी को बीजेपी के लिए सुखद संकेत बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच साल पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशामुक्त बनाने, गैंगवार खत्म करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन उनके मुताबिक इन समस्याओं में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने राज्य में हत्या, लूट और रंगदारी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिसकर्मी, व्यापारी, खिलाड़ी और गायक सुरक्षित नहीं हैं, तो पंजाब में सुरक्षित कौन है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की रणनीति पंजाब को चिट्टे से मुक्त बनाने, राज्य के अधिकारों की रक्षा करने और विकसित पंजाब के निर्माण की है। उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।


No Previous Comments found.