गिरिराज सिंह का राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘झूठ की खेती अब नहीं चलेगी’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Oct, 2026 09:27 PM
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘झूठ की खेती अब नहीं चलेगी’

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ फैलाने और लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने विभिन्न राज्यों में एसआईआर को लेकर राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के अनुसार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी जी झूठ की खेती अब नहीं चलेगी। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। एसआईआर के नाम पर अब लोगों को भ्रम कितना बार फैलाओगे।” भाजपा नेता ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल का जिक्र करते हुए कहा, “आपने हिमाचल प्रदेश में एसआईआर की चर्चा नहीं की। कर्नाटक में नहीं की। तेलंगाना में नहीं की। केरल में नहीं की। जहां हार गए वहां एसआईआर। जीत तो सत्ता मीठा-मीठा, हार कड़वा-कड़वा थू-थू।” गिरिराज सिंह ने अपने बयान में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “व्यापारी आपका प्रतिरोध करेगा। लाखों आपके तरह पैसे मालामाल नहीं हैं व्यापारी के पास में। देश आपका सच जान गया है। इसका पर्दाफाश हो गया है। आप झूठ की खेती करते हो।” गिरिराज सिंह के इस बयान ने एसआईआर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक टकराव को फिर चर्चा में ला दिया है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए उनकी राजनीति की आलोचना की। वहीं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर बहस राजनीतिक चर्चा का अहम हिस्सा बनी हुई है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad