‘अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो तैयार’, यूपी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 29 Sep, 2026 07:26 PM
‘अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो तैयार’, यूपी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान

लखनऊ, 29 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। हालांकि गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, इसे लेकर उन्होंने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने को जल्दबाजी बताया। चुनावी रणनीति पर चिराग पासवान ने कहा, “पूरी तरीके से हो गई है चुनाव की हम लोगों की तैयारी और ये बात तय है कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, नहीं होगा, बहुत टू अर्ली टू कमेंट ऑन दैट, बट देन इतना जरूर है कि हम लोग चुनाव मजबूती से उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे और जिस तरीके से युवाओं का खास तौर पर समर्थन मिल रहा है।” उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिल रहे समर्थन का जिक्र करते हुए पासवान ने प्रयागराज में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “वो तस्वीरें, वो वीडियो आप सब ने देखे होंगे प्रयागराज में जिस तरीके से भारी संख्या में वहां पर युवा, यूथ बोले तो कार्यक्रम में उपस्थित थे।” उन्होंने दावा किया कि बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी पार्टी और संगठन को मजबूत समर्थन मिल रहा है। चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने आगे कहा, “चार सौ तीन सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है और यकीनन अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत, नहीं तो अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो पार्टी हमारी उसके लिए तैयार है।” चिराग पासवान के बयान से पार्टी की उत्तर प्रदेश को लेकर रणनीति सामने आई है। फिलहाल सभी 403 सीटों पर तैयारी जारी रखने की बात कही गई है, जबकि गठबंधन पर अंतिम फैसला भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर सामने आएगा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad