दिल्ली में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों की अहम बैठक, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगा मंथन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी होगी चर्चा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Jun, 2026 09:11 AM
दिल्ली में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों की अहम बैठक, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगा मंथन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार, 1 जून को सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में बुलाई है। बैठक सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय विस्तार परिसर में आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा।


बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। इस दौरान पार्टी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष समेत सभी राष्ट्रीय महासचिवों की मौजूदगी भी रहेगी। माना जा रहा है कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसमें राज्यों में पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और जनाधार विस्तार की समीक्षा की जाएगी।


सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी इस बैठक का प्रमुख एजेंडा होगी। इसके तहत सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति तैयार की जा सकती है।


इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन विस्तार के मुद्दों पर विशेष जोर दे सकता है।


राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह बैठक भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर रणनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2