दिल्ली को गलत तरीके से दिखाने वाले बांग्लादेशी वीडियो पर भारत की आपत्ति, कार्रवाई की मांग
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 11 Nov, 2026 09:14 AMनई दिल्ली, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश में तैयार किए गए एक वीडियो को लेकर भारत का पक्ष रखा है। उन्होंने वीडियो में दिल्ली को गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। साथ ही, बांग्लादेश के संबंधित अधिकारियों से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपेक्षा जताई। रणधीर जायसवाल ने कहा, "जिस प्रकार का वीडियो बांग्लादेश में बना है और एक गलत तरीके से दिल्ली को दर्शा रही है। ये अपने आप में, जैसे मैंने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है और जो वहां पर जो अथॉरिटी है, जो वहां पर वो इस पे हमारा ये कहना है कि उनको एक्शन लेना चाहिए।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि दिल्ली को गलत तरीके से प्रदर्शित करने वाले इस वीडियो पर भारत ने गंभीर आपत्ति जताई है। भारत का कहना है कि बांग्लादेश में संबंधित अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।


No Previous Comments found.