अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- दिल्ली में अगले तीन चुनाव तक नहीं खुलेगा खाता

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Nov, 2026 10:27 PM
अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- दिल्ली में अगले तीन चुनाव तक नहीं खुलेगा खाता

नई दिल्ली, 01 नवंबर 2026 दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन और व्यापारियों की मांगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने दिल्ली में दीपावली के आसपास आयोजित रैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने त्योहार के दौरान होने वाले कारोबार का हवाला देते हुए कांग्रेस से रैली दीपावली के बाद आयोजित करने की अपील की थी, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। अमित शाह ने कहा कि दीपावली के दौरान दिल्ली के बाजारों में मिठाइयों, पटाखों और कपड़ों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। इस दौरान उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लोग खरीदारी के लिए दिल्ली के थोक बाजारों में पहुंचते हैं। उन्होंने दावा किया कि त्योहार के तीन-चार दिनों में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। शाह के मुताबिक, व्यापारियों ने तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पत्र लिखे और कांग्रेस से दीपावली के बाद रैली करने का अनुरोध किया। इसके बावजूद कांग्रेस ने सिख नरसंहार की बरसी के दिन ही रैली आयोजित की। व्यापारियों की अपील को नजरअंदाज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री ने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं को बताना चाहता हूं दिल्ली के छोटे व्यापारियों ने आपका जो नुकसान किया है तीन चुनाव से आपका अकाउंट नहीं खुलता है दिल्ली में तीन चुनाव से अब मेरी बात याद रखना अगले तीन चुनाव तक आपका अकाउंट वहां खुलने वाला नहीं।" शाह ने कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उस पर नकारात्मकता और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद के मुद्दों को सड़क पर उठाकर हंगामा करना और सदन की कार्यवाही बाधित करना विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है। इसी संदर्भ में उन्होंने कांग्रेस को आगामी वर्षों में भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। "झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, नकारात्मक नकारात्मकता फैलाना, संसद चलने न देना, संसद के मसलों को रोड पर लाकर हो हल्ला करना यही अगर आपकी फितरत रही है तो आने वाले दिनों में और एक पांच साल आप विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए।" 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.