जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 23 Oct, 2026 11:34 PMनई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जातिवाद के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक हितों के लिए समाज को जातियों के आधार पर बांटने और लोगों के बीच भेदभाव बढ़ाने से बचें। उन्होंने कहा कि राजनीति करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “ये जातिगत करने वाले सिर्फ राजनीतिक लोग होते हैं, राजनीति रोटियां सेंकने के लिए, अपने मंसूबे पूर्ण करने के लिए इस प्रकार के बयान अथवा भाषण देते हैं। उनसे भी हम यही कहेंगे कि देखो आपकी राजनीति ठीक है, राजनीति करना ठीक है, राजनीति बुरी नहीं है, आप अपना कार्य करिए लेकिन एक बात कह रहे हैं कि हम लोगों को बांटिए मत, हम लोगों को भेदभाव में... जातियों के नाम पर हम लोगों को लड़ाइए मत, अगड़े और पिछड़े के नाम पर हम लोगों को भिड़ाइए मत, इससे देश में गृहयुद्ध होगा और राजनेता वही कुशल है जो... के लिए जिए, राजनेता वही कहा जाएगा जो राष्ट्र के लिए जिए।” अपने बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं से जातिगत मतभेदों को बढ़ावा देने के बजाय देश के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अपने राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। उनका संदेश समाज में आपसी एकता बनाए रखने और जातिगत आधार पर लोगों को बांटने से बचने पर केंद्रित रहा।



No Previous Comments found.