इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- ‘सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें’
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Sep, 2026 12:41 AMनई दिल्ली, 19सितंबर 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के 5वें एडिशन में छात्रों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम का केंद्र ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय रहा, जिस पर राहुल गांधी ने करीब 60 मिनट तक बात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और कांग्रेस के अनुसार करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। वहीं, IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवाओं के पहुंचने का दावा किया गया। कार्यक्रम को 31 शर्तों के साथ अनुमति मिली थी। छात्रों के साथ सवाल-जवाब के दौरान राहुल गांधी ने कहा- “सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है।” उन्होंने छात्रों के सिस्टम के प्रति घटते भरोसे का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। राहुल गांधी की इस बात पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब देते हुए कहा- “सर, हम सिस्टम से हार गए।” संवाद के दौरान छात्रों ने व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताओं और अनुभवों को सामने रखा। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े सवाल, सिस्टम में उनके भरोसे और युवाओं की चिंताओं पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के बीच राहुल गांधी ने छात्रों के सवाल पूछने और अपनी बात रखने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।



No Previous Comments found.