गुरु पर्व पर एनडीए में लौटा अकाली दल, अमित शाह ने पंजाब चुनाव में गठबंधन का किया ऐलान
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 Nov, 2026 04:26 PMनई दिल्ली, 24 नवंबर 2024 पंजाब की राजनीति में एक बार फिर नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत हो गई है। शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में इस संबंध में सहमति बनी है। अमित शाह ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में, आज अभी-अभी एक बैठक उनके कमरे में हुई है। और उसमें अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी दोनों के प्रमुख नेताओं ने बैठकर एक फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल दोनों मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल एनडीए के अधिकृत साथी के रूप में आगे से राजनीति में काम करेगा।" गृह मंत्री ने अकाली दल की वापसी को एनडीए के सभी सहयोगी दलों के लिए खुशी का अवसर बताया। उन्होंने कहा, "पूरा देश जब गुरुपर्व मना रहा है, हम एनडीए के सभी साथी दलों के लिए बहुत आनंद का विषय है कि एनडीए के सबसे पुराने साथी अकाली दल आज लौट कर फिर से एक बार एनडीए में आ रहा है।" अकाली दल की एनडीए में वापसी के साथ ही पंजाब में भाजपा और अकाली दल का पुराना गठबंधन एक बार फिर बहाल हो गया है। दोनों दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।


No Previous Comments found.