रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Nov, 2026 07:31 PM
रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव की हालिया टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर किसी तरह की नाराजगी जाहिर करने के बजाय स्वामी रामदेव के प्रति सम्मान और आत्मीयता दिखाई। धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना वरिष्ठ और अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी कही बातों को वह सहजता से स्वीकार करते हैं। पत्रकारों ने जब धीरेंद्र शास्त्री से स्वामी रामदेव की टिप्पणी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "देखो, बल्कि उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया है। पूज्य स्वामी जी बहुत सरल हैं, स्वभाव में महापुरुष हैं। पर अपने हैं, जैसे हैं, अपने हैं और दोनों में बड़ा आनंद है। कोई बात हो गई होगी स्वामी जी के मन में, उन्होंने बढ़िया आशीर्वाद दे दिया, ये भी आशीर्वाद है। वो हमारे बड़े हैं, अभिभावक हैं, वरिष्ठ हैं।" स्वामी रामदेव के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उन्होंने हमेशा हमको स्नेह दिया। हमने हमेशा उनको अभिभावक के रूप में देखा। चार दिन पहले पूज्य स्वामी जी आए थे मंच पर, खूब प्रशंसा उन्होंने हमारी की थी। खूब बढ़िया मेहमान आए थे। चार दिन बाद पूज्य स्वामी जी ने ऐसा कहा, कोई बात उनको लगी होगी, सो उन्होंने कही होगी। हमको सहज सब स्वीकार है, दोनों में समान है। हमारे लिए दोनों प्रिय हैं। पूज्य स्वामी जी ही स्तुति कर देते, वही निंदा कर देते, अपने हैं।" धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से साफ है कि वह स्वामी रामदेव की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने उनके प्रति अपने पुराने स्नेह और सम्मान को दोहराते हुए कहा कि उनके लिए स्वामी रामदेव की प्रशंसा और आलोचना, दोनों सहज रूप से स्वीकार्य हैं। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.