पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 9 Jul, 2026 06:28 PM
पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

लखनऊ, जुलाई 9, 2026 उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर 7 और 8 जुलाई को तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, निवेश से जुड़े दस्तावेज और कई संपत्तियों के रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया है। विजिलेंस के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग स्थानों से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, कीमती आभूषण और निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे। एजेंसी को बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े रिकॉर्ड भी मिले हैं। जांच के दौरान लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई शहरों में मकान, भूखंड, कृषि भूमि और फ्लैट बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके साथ ही तलाशी में दो चारपहिया वाहन, एक रिवॉल्वर और अन्य कीमती घरेलू सामान भी मिला। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, नकदी, आभूषण, निवेश और चल-अचल संपत्तियों सहित बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान ने 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले में जांच आगे भी जारी है और बरामद दस्तावेजों व संपत्तियों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2