मथुरा : यमुना में स्टीमर पलटा, 6 पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू जारी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Apr, 2026 08:45 PMमथुरा के वृंदावन में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर अचानक पलट गया। इस हादसे में अब तक 6 पर्यटकों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। घटना की पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे और घूमने के लिए वृंदावन आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। अब तक लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण स्टीमर नदी के बीच में असंतुलित हो गया और उसकी गति बढ़ गई। इसी दौरान स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


No Previous Comments found.