अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Mar, 2026 08:29 PM
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

अयोध्या | 28 मार्च 2026 अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब यज्ञ का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम भी मौके पर तैनात है और हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है, ताकि किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। यह महायज्ञ राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट के पास आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी जी महाराज के निर्देशन में किया जा रहा था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब यज्ञ का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम भी मौके पर तैनात है और हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है, ताकि किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। यह महायज्ञ राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट के पास आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी जी महाराज के निर्देशन में किया जा रहा था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2