गुजरात: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत-20 घायल

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 17 Jun, 2026 10:55 AM
गुजरात: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत-20 घायल

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाइवे पर तेज रफ्तार में जा रही एक प्राइवेट बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया। हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया। बस कोई कई जगहों से काटा गया और तब जाकर लोगों को निकाला जा सका। दरअसल, बस राजस्थान के बाड़मेर से सूरत जा रही थी. वडोदरा में हलोल रोड पर कोटंबी गांव के पास बस ने हाईवे पर एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस का पूरा कैबिन का हिस्सा ट्रक में जा घुसा. हादसे की तस्वीरें देखकर लग रहा कि यात्रियों संभलने का भी समय नहीं मिल पाया होगा. दर्दनाक हादसे में पुलिस के अनुसार, अभी तक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब 26 लोग घायल हो गए हैं. हादसे से मार्ग भारी ट्रैफिक जाम लग गया. जानकारी के अनसुार, हादसे तड़के हुआ. उस समय यात्री सो रहे थे. गहरी नींद में सो रहे यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर राजमार्ग के आसपास रहने वाले स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य में जुट गए. हादसे में घायल हुए 26 यात्रियों को तत्काल वडोदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को तत्काल घटनास्थल पर तैनात किया गया. बस के मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. मौके पर पहुंची टीम ने गैस कटर समेत विशेष उपकरणों की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2