मच्छी बाजार में खौफनाक वारदात: सिरफिरे के चापड़ से युवती की सरेआम हत्या
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Feb, 2026 12:40 PMदेहरादून| 03 फ़रवरी 2026 देहरादून के व्यस्त मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 22 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव की सरेआम चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले वार में गुंजन की अंगुली काट दी और दूसरे वार में गले पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना उस वक्त हुई, जब बाजार में रोज़ की तरह लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश कुमार और गुंजन एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। इस दौरान आकाश की शादी हो गई, जिसके बाद गुंजन ने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। यही बात आरोपी को नागवार गुज़री। वह लगातार गुंजन का पीछा करता रहा और उस पर बात करने का दबाव बनाता रहा। परिवार वालों की आपत्ति के बाद भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह उसे धमकाने लगा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गुंजन अपनी स्कूटी रिश्तेदार के घर खड़ी करने पहुंची थी। इसी दौरान आकाश चापड़ लेकर वहां पहुंचा और उससे बहस करने लगा। बहस के बीच अचानक उसने हमला कर दिया। बचाव में गुंजन ने हाथ आगे किया, जिससे उसकी एक अंगुली कट गई। इसके बाद आरोपी ने गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत गुंजन को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपी आकाश कुमार को मच्छी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक गंभीर सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर भी उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुंजन ने 31 जनवरी को खुड़बुड़ा चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी और उसे जान का खतरा होने की बात भी कही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं हुआ। चीता टीम को उसके घर भी भेजा गया, जहां परिवार ने बताया कि वह कई दिनों से घर नहीं आया है। इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच पुराने संबंध थे और आरोपी की शादी के बाद विवाद बढ़ा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही : मच्छी बाजार में खौफनाक वारदात: सिरफिरे के चापड़ से युवती की सरेआम हत्या देहरादून के भीड़भाड़ वाले मच्छी बाजार में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने युवती गुंजन श्रीवास्तव पर चापड़ से हमला कर उसकी जान ले ली। पहले वार में युवती की अंगुली कट गई और दूसरे वार में गले पर गहरा घाव लगने से मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। बाजार में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश कुमार और गुंजन एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आकाश की शादी हो जाने के बाद गुंजन ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और धमकी दे रहा था। परिवार वालों की आपत्ति के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना वाले दिन गुंजन अपनी स्कूटी रिश्तेदार के घर खड़ी करने पहुंची थी। इसी दौरान आकाश चापड़ लेकर वहां पहुंचा और बहस करने लगा। अचानक उसने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवती को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। बताया गया कि गुंजन ने पहले ही खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी थी और खतरे की आशंका जताई थी। इस पर अजय सिंह, एसएसपी देहरादून ने बताया कि-" आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।"


No Previous Comments found.