बच्ची को किया अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Apr, 2026 07:02 PM
बच्ची को किया अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर छह साल की बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची बृहस्पतिवार रात अपनी मौसी से मिलने एक निजी अस्पताल गई थी। वहां से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। जानिए पूरी घटना पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान चंद्रकेश उर्फ 'गति' (30) के रूप में हुई है, जिसने रात लगभग 9:30 बजे अस्पताल के बाहर से बच्ची का अपहरण किया था। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। अस्पताल में भर्ती बच्ची पुलिस क्षेत्राधिकारी (बिल्सी) के के तिवारी और प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ हृदेश कठेरिया ने शनिवार को कहा कि इस संबंध में तुरंत मामला दर्ज किया गया और पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात आरोपी चंद्रकेश उर्फ 'गति' को गिरफ्तार कर लिया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2