मुरादाबाद में पुलिसकर्मी और PRD जवान के बीच सड़क पर मारपीट, फटी वर्दी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 6 Nov, 2026 04:24 PMलखनऊ, 06 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिसकर्मी और PRD जवान के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के डबल फाटक पुल के नीचे दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और मारपीट में वर्दी तक फट गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद डबल फाटक पुल के नीचे आमना-सामना होने पर विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना ने पुलिसकर्मी और PRD जवान के बीच हुए विवाद को चर्चा में ला दिया है।


No Previous Comments found.