यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, लगभग 10 घायल

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Mar, 2026 07:30 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, लगभग 10 घायल

हाथरस। 3 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर सादाबाद थाना क्षेत्र में 141 माइलस्टोन के पास एक इको वैन और डबल डेकर बस की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 10 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको वैन तेज रफ्तार में थी और चालक को आगे चल रही बस का सही अंदाजा नहीं लग पाया। इसी कारण वैन पीछे से बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में विजय बघेल, उनकी पत्नी पिंकी, नाथू देवी, दिनेश सिंह, उनकी पत्नी सुनीता और लोकेश सिंह शामिल हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। अस्पताल और पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और हादसे से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, लगभग 10 घायल उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर सादाबाद थाना क्षेत्र में 141 माइलस्टोन के पास एक इको वैन और डबल डेकर बस की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 10 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको वैन तेज रफ्तार में थी और चालक को आगे चल रही बस का सही अंदाजा नहीं लग पाया। इसी कारण वैन पीछे से बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में विजय बघेल, उनकी पत्नी पिंकी, नाथू देवी, दिनेश सिंह, उनकी पत्नी सुनीता और लोकेश सिंह शामिल हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। अस्पताल और पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और हादसे से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2