लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी आग, 300 मजदूरों में मची अफरा-तफरी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Oct, 2026 03:22 PM
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी आग, 300 मजदूरों में मची अफरा-तफरी

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026 लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह मजदूरों के ठिकाने पर लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। करीब 6:30 बजे लगी इस आग ने तीन मंजिला अस्थायी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग से निकल रहा घना धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था, जिसके बाद मौके पर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। एक मजदूर आग की लपटों में झुलस गया, जबकि दूसरे को इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के दौरान चोटें आईं। आग की चपेट में आई इमारत एयरपोर्ट टर्मिनल से करीब 250 से 300 मीटर की दूरी पर थी। मजदूरों के अस्थायी आवास के लिए इसे पीवीसी यानी प्लास्टिक सामग्री से तैयार किया गया था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से पूरे ढांचे को घेर लिया। इमारत में 33 छोटे कमरे थे, जिनमें करीब 300 मजदूर रह रहे थे। ये मजदूर एयरपोर्ट परिसर में बन रहे एक होटल के निर्माण कार्य में लगे थे। घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ और फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहा। हादसे में दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग की वजह सामने नहीं आई है और इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad