चलती बस में महिला से दरिंदगी, दिल्ली फिर शर्मसार

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 May, 2026 01:40 PM
चलती बस में महिला से दरिंदगी, दिल्ली फिर शर्मसार

नई दिल्ली, 14 मई 2026 दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला देर रात फैक्टरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने समय पूछने के बहाने उसे बस में खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे बस में ले जाकर कई किलोमीटर तक घुमाते रहे। घटना के बाद महिला किसी तरह बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। चलती बस में हुई इस वारदात ने लोगों को 2012 के निर्भया कांड की याद दिला दी है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2