चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान।

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Oct, 2026 03:46 PM
चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान।

नई दिल्ली, 08 अंक्टूबर 2026 अमरोहा में बुधवार को हसनपुर-गजरौला मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार चला रहे शाहजेव ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वह संभल से गजरौला की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कार आग की चपेट में आ गई। कार में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कार में लगी आग के चलते हसनपुर-गजरौला हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad