आतिशबाजी से भरी कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 11:55 AM
आतिशबाजी से भरी कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026 शाहजहांपुर में आतिशबाजी से लदी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के पुवायां रोड की है। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और अपनी जान बचा ली।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.