पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 11:49 AM
पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली, 06 नवंबर 2026 पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। सराय वंजारा गांव के पास ट्रेन आग की चपेट में आ गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में ट्रेन से नीचे उतर आए। घटनास्थल से उठता धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आग के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.