भोजपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर, रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड का शूटर घायल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 6 Nov, 2026 04:27 PMपटना, 06 नवंबर 2026 बिहार के भोजपुर जिले में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर राम कुमार सिंह हत्याकांड में शामिल एक शूटर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस हत्याकांड में शामिल शूटर से जुड़े हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शूटर घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घायल शूटर को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। पुलिस की कार्रवाई को राम कुमार सिंह हत्याकांड की जांच और आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने के सिलसिले में अहम माना जा रहा है।


No Previous Comments found.