गाजियाबाद में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 17 Oct, 2026 02:28 PM
गाजियाबाद में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026 गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित मोहन नगर में जमीन पर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। जीटी रोड पर हुई इस वारदात में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि (23) की गोली लगने से मौत हो गई। दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित संजय नगर निवासी आयुष की हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी राहुल साहनी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी टांग टूट गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल साहिबाबाद थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के बेटे सूर्या ने बताया कि उन्होंने कृष्णा एन्क्लेव निवासी नोमिता शर्मा से एमएमएक्स मॉल के सामने जीटी रोड पर 50 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट उनकी मां के नाम पर पंजीकृत है। शुक्रवार को वहां निर्माण कार्य चल रहा था और आयुष वाल्मीकि इसकी निगरानी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान राहुल साहनी अपनी मौसी नोमिता शर्मा, राहुल शर्मा, नरेश अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों के साथ प्लॉट पर पहुंचा। वहां निर्माण कार्य रुकवाने के साथ मजदूरों से मारपीट भी की गई। आरोप है कि जब आयुष ने इसका विरोध किया, तो राहुल साहनी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली आयुष के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी रिवॉल्वर छीन ली। भीड़ ने उसकी पिटाई की, जिससे उसका पैर टूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आयुष को एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के मुताबिक, प्लॉट को लेकर हुए विवाद में गोली चली और आयुष की मौत हो गई। पुलिस ने नोमिता शर्मा, राहुल साहनी, राहुल शर्मा और नरेश अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राहुल साहनी को हिरासत में लेकर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पैर टूटा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad