हरदा में रिश्तों का कत्ल: भांजे के प्यार में पति की हत्या का आरोप

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 21 Apr, 2026 09:36 PM
हरदा में रिश्तों का कत्ल: भांजे के प्यार में पति की हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे और साथ रहने के लिए पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।


पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद महिला ने पूछताछ में कहा कि उसे पति की मौत का कोई अफसोस नहीं है और वह खुद को आजाद महसूस कर रही है। उसने कहा, “अगर उसका पति जिंदा होता तो उसके प्यार के लिए और घातक होता।” पुलिस के मुताबिक, मृतक को पत्नी के संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया।


लोकेशन शेयर कर कराया हमला
जांच में सामने आया कि महिला ने अपने पति की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी आरोपी भांजे को दी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपी ने महिला को फोन कर कहा कि काम हो गया है, जिसके बाद दोनों फरार हो गए।


फोन डेटा से खुला राज
महिला ने बेटे को पिता की मौत एक्सीडेंट में होने की झूठी जानकारी दी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस को पत्नी और भांजे के गायब होने पर शक हुआ। कॉल डिटेल और फोन डेटा खंगालने पर पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2