सीतापुर में लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या; रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है हत्यारोपी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 10 Apr, 2026 08:25 PM
सीतापुर में लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या; रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है हत्यारोपी

सीतापुर:रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी. मर्डर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. घटना कोतवाली देहात के नैपालापुर की है. सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान सतीश यादव निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है. घटना के बाद जानकारी मिली थी कि एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हत्या की वारदात सामने आई है.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2