दिल्ली में इमारत ढहने से दो की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Oct, 2026 03:20 PM
दिल्ली में इमारत ढहने से दो की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026 राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में इमारत ढहने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबे से दो शव बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस को रविवार शाम 6 बजकर 46 मिनट पर इमारत ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि पुरानी इमारत का ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर बना फर्स्ट फ्लोर ढह गया था। बताया गया है कि इमारत के भूतल पर एक गोदाम था। यह संपत्ति भोपाल सिंह के बेटे मनोज कुमार की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर भेजी गईं। बचाव अभियान में सहायता के लिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम को भी तैनात किया गया। रातभर चले अभियान के दौरान मलबे से दो लोगों के शव निकाले गए। दो लोगों की मौत के बाद अब बचाव दल मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकालने में जुटा है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इमारत ढहने के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad