लखनऊ में बैंक डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 30 Mar, 2026 06:51 PMलखनऊ। 30 मार्च 2026 लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक्सिस बैंक में तैनात 32 वर्षीय डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गोरखपुर निवासी जैद लखनऊ के आदिल नगर, कल्याणपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक शाखा में कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह कमरे में अकेले थे। परिवार के अनुसार, जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आए तो उनकी पत्नी तैयबा ऊपर कमरे में देखने गईं, जहां उन्होंने जैद को गंभीर हालत में पाया। इस दृश्य को देखकर उन्होंने तुरंत अन्य परिवारजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जैद दो दिन पहले गोंडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर रविवार रात ही लौटे थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ में बैंक डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक्सिस बैंक में तैनात 32 वर्षीय डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गोरखपुर निवासी जैद लखनऊ के आदिल नगर, कल्याणपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक शाखा में कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह कमरे में अकेले थे। परिवार के अनुसार, जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आए तो उनकी पत्नी तैयबा ऊपर कमरे में देखने गईं, जहां उन्होंने जैद को गंभीर हालत में पाया। इस दृश्य को देखकर उन्होंने तुरंत अन्य परिवारजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जैद दो दिन पहले गोंडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर रविवार रात ही लौटे थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


No Previous Comments found.