आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्ची सहित दो की मौत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Mar, 2026 07:29 PM
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्ची सहित दो की मौत

फतेहाबाद। 3 मार्च 2026 आगरा के फतेहाबाद-बाह मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में अरनोटा पुल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, भूरी सिंह पुत्र सरनाम सिंह, निवासी अनूपुरा (गोहद, भिंड—मध्य प्रदेश), नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके परिवार के सदस्य भी सवार थे। जैसे ही वाहन अरनोटा पुल के पास पहुंचा, तभी बाह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल कर कार को काटा गया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन वर्षीय तनु (भूरी सिंह की पुत्री) और राजकुमार (45), निवासी गोहद चौराहा, भिंड मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भूरी सिंह की पुत्रियां अनन्या और शिवन्या, पत्नी चंद्रका, रेखा पत्नी रामकुमार, तथा बेटे सुशांत और मनदीप शामिल हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा और फतेहाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्ची सहित दो की मौत आगरा के फतेहाबाद-बाह मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में अरनोटा पुल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, भूरी सिंह पुत्र सरनाम सिंह, निवासी अनूपुरा (गोहद, भिंड—मध्य प्रदेश), नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके परिवार के सदस्य भी सवार थे। जैसे ही वाहन अरनोटा पुल के पास पहुंचा, तभी बाह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल कर कार को काटा गया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन वर्षीय तनु (भूरी सिंह की पुत्री) और राजकुमार (45), निवासी गोहद चौराहा, भिंड मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भूरी सिंह की पुत्रियां अनन्या और शिवन्या, पत्नी चंद्रका, रेखा पत्नी रामकुमार, तथा बेटे सुशांत और मनदीप शामिल हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा और फतेहाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2