जायदाद के विवाद में बेटा बना जल्लाद, होली से पहले बहराइच में चार हत्याओं से गांव सन्न

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Mar, 2026 11:19 AM
जायदाद के विवाद में बेटा बना जल्लाद, होली से पहले बहराइच में चार हत्याओं से गांव सन्न

बहराइच | 2 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में होली से पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने जायदाद के विवाद में अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई इस घटना में मां, पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आए भाई पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बचाने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया गया। इस संघर्ष में आरोपी खुद भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ था और बंटवारे को लेकर विवाद होते रहते थे। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इस सामूहिक हत्या से पूरे रामनगर गांव में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर से खून के निशान, टूटी हुई वस्तुएं और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जायदाद के विवाद में बेटा बना जल्लाद, होली से पहले बहराइच में चार हत्याओं से गांव सन्न उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में होली से पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने जायदाद के विवाद में अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई इस घटना में मां, पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आए भाई पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बचाने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया गया। इस संघर्ष में आरोपी खुद भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ था और बंटवारे को लेकर विवाद होते रहते थे। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इस सामूहिक हत्या से पूरे रामनगर गांव में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर से खून के निशान, टूटी हुई वस्तुएं और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2