कानपुर देहात में पुलिस के सामने पत्नी से मारपीट, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Nov, 2026 03:58 PM
कानपुर देहात में पुलिस के सामने पत्नी से मारपीट, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

लखनऊ, 04 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला तब और गंभीर हो गया, जब महिला के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में ही उसके पति ने सड़क पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर भी शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और शुरुआती एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद उसे पता चला कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम संबंध है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर पति के साथ उसकी सास, ससुर और ननद भी उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। कई बार उसे घर में अकेला छोड़ दिया जाता और कमरों में ताले लगा दिए जाते थे। महिला का कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया जाता था, ताकि वह परेशान होकर खुद ही घर छोड़कर चली जाए। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। हालांकि, महिला का आरोप है कि पुलिस के सामने ही उसके पति ने सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर भी मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद महिला की सुरक्षा और घरेलू हिंसा की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.