आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, कई वाहनों के रौंदने से शव क्षत-विक्षत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 25 Feb, 2026 07:09 PM
आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, कई वाहनों के रौंदने से शव क्षत-विक्षत

आगरा | 25 फरवरी 2026 आगरा में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। आगरा–फिरोजाबाद हाईवे पर थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सय्यद कट के पास रात करीब 10:30 बजे सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद शव सड़क पर ही पड़ा रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ट्रांस यमुना फेज-1 से फेज-2 की ओर हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान रामबाग की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य ट्रक और वाहन भी रुके नहीं और एक के बाद एक महिला के शव को रौंदते चले गए। अंधेरे में किसी भी चालक ने वाहन रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और शव के कई टुकड़े हो गए। यह दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की रूह कांप गई। कुछ राहगीरों ने हिम्मत कर वाहनों को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से शव के अवशेषों को खुरचकर एक कपड़े में समेटा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव बुरी तरह कुचल जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सय्यद कट पर अवैध रूप से हाईवे पार करने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रेलिंग के बीच बनी जगह और डिवाइडर पार कर लोग रोजाना जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस की ओर से अवैध कट बंद कराने के दावे किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध कटों पर सख्ती की जरूरत को उजागर कर दिया है। आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, कई वाहनों के रौंदने से शव क्षत-विक्षत आगरा में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। आगरा–फिरोजाबाद हाईवे पर थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सय्यद कट के पास रात करीब 10:30 बजे सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद शव सड़क पर ही पड़ा रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ट्रांस यमुना फेज-1 से फेज-2 की ओर हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान रामबाग की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य ट्रक और वाहन भी रुके नहीं और एक के बाद एक महिला के शव को रौंदते चले गए। अंधेरे में किसी भी चालक ने वाहन रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और शव के कई टुकड़े हो गए। यह दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की रूह कांप गई। कुछ राहगीरों ने हिम्मत कर वाहनों को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से शव के अवशेषों को खुरचकर एक कपड़े में समेटा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव बुरी तरह कुचल जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सय्यद कट पर अवैध रूप से हाईवे पार करने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रेलिंग के बीच बनी जगह और डिवाइडर पार कर लोग रोजाना जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस की ओर से अवैध कट बंद कराने के दावे किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध कटों पर सख्ती की जरूरत को उजागर कर दिया है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2