Uttrakhand:पेंशनर्स को बड़ी राहत, 4000 से ज्यादा वर्क चार्ज कर्मचारियों की पेंशन बहाल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 25 Apr, 2026 03:48 PMदेहरादून।उत्तराखंड में 16 जनवरी 2026 के शासनादेश से प्रभावित हजारों वर्क चार्ज कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की रोकी गई पेंशन अब फिर से बहाल कर दी गई है। शासनादेश के बाद पिछले चार महीनों से पेंशन भुगतान रुका हुआ था, जिससे पेंशनर्स आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। मामले में माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद 23 अप्रैल 2026 को शासन ने पूर्व आदेशों पर रोक लगाते हुए पुरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही सभी लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान करने के आदेश भी दिए गए हैं। इस फैसले से करीब 4000 पेंशनर्स को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ने इस निर्णय पर सरकार और शासन का आभार व्यक्त किया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि शेष कर्मचारियों के हितों को लेकर भी जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।


No Previous Comments found.